Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली ही पार्टी की पहचान हैः बृजेंद्र राय

जखनियां (गाज़ीपुर)। भारतीय जनता पार्टी जखनिया मंडल प्रथम की सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला शनिवार को एक निजी स्कूल पर हुई। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के महापुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरम्भ होकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय ने कहा कि भाजपा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्म उत्सव से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती तक कई सेवा कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली ही पार्टी की पहचान है। सत्ता में हो या न हो, कार्यकर्ताओं के लिए देशहित सर्वोपरि है, यही उन्हें अन्य दलों से अलग बनाता है।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल जयंती, वोकल फॉर लोकल, दिव्यांग एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान तथा गांधी जयंती को ससम्मान मनाने जैसे कार्यक्रम होंगे।इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, दशरथ चौहान, शिवाकांत सिंह, मंडल महामंत्री पंकज सिन्हा, उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, मंत्री नलनीश सिंह, नारद गोड़, अभिषेक सिंह, शंभूनाथ त्रिपाठी, रामाश्रय पांडेय, गप्पू सिंह, पारस पांडेय, ओमप्रकाश दुबे, रामरतन कुशवाहा, चंद्रकांत सिंह समेत सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री पीयूष सिंह ने किया।

Popular Articles