
गाजीपुर। सत्यदेव प्राइवेट आईटीआई से तीन सौ विद्यार्थियों का चयन मारुति सुजुकी कंपनी अहमदाबाद के लिए हुआ था। इनको आठ घंटे काम करने लिए 25300 रुपए महीना वेतन मिलेगा। 23 अगस्त को इनके चयन के लिए एचआर पुनीत सिंह की टीम आई थी ।चयन प्रक्रिया सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के एमडी प्रोo सानंद सिंह के सानिध्य में आयोजित थी। शनिवार को सत्यदेव देव डिग्री कालेज परिसर से सभी चयनित छात्रों में से 125 छात्रों को सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की डायरेक्टर डा. प्रीति सिंह ने टीका लगा कर और बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके प काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय,स्टेटिक डायरेक्टर अमित सिंह रघुवंशी,कोऑर्डिनेटर डॉ. राम चन्द्र दूबे, आईटीआई के प्रधानाचार्य इं सुनील कुमार सिंह,प्राध्यापक अरविंद विश्वकर्मा, बेचन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




