
गाजीपुर । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 6 और 7 सितम्बर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) प्रस्तावित है। 6 सितम्बर को पीईटी को नकल विहीन, एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रथम पाली की परीक्षा में स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज एवं इण्टर कालेज करण्डा का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि कही से भी नकल की सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। जिले में प्रारंम्भिक अर्हता परीक्षा के लिए 19 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में 8280 में 1923 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 8280 परिक्षार्थियों में 1902 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 05 जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती थी। इसके साथ ही पुलिस बल लगाये गये है।




