Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हमीद सेतु से गंगा में कूदा अधेड़

रेवतीपुर (गाजीपुर)।  शहर कोतवाली के हमीद सेतु से शनिवार को एक अंडा व्यावसायी ने गंगा में छलांग लगा दिया। इस घटना के बाद वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली और सुहवल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोंरो की मदद से उसकी तलाश करायी जा रही है। बताया जाता है कि रेवतीपुर गांव के काशी राय पट्टी निवासी अंडा व्यवसायी प्रदीप गुप्ता (55) व्यवसायी सुबह गाजीपुर खरीददारी करने आ रहे थे।इसी बीच वह हमीद सेतु पर अपना सामान रखकर गंगा में छलांग लगा दिया। उसके छलांग लगाते ही उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। इश घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुल पर अधेड़ का सफेद कुर्ता, गमझा,डायरी और उसमें रखा आधार और कुछ नकदी बरामद हुआ। उसके आधार कार्ड से पहचान काशी राय पट्टी निवासी प्रदीप गुप्ता के रुप में हुआ। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी हमीद सेतु पर पहुंच गये। प्रदीप गुप्ता के पुत्र सोनू ने बताया कि वह गाँव पर ही अंडा की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सुबह वह किसी काम से गाजीपुर जाने की बात कह घर से निकले थे,इसी बीच कुछ घंटे बाद उसे उसके पिता के गंगा में कूदने की जानकारी मिली।घटना की सूचना पर सुहवल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गंगा में छलांग लगाने वाले व्यवसायी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से व्यावसायी की तलाश करवा रही है।मगर अभी तक सफलता नहीं मिली है। परिवार के लोग परेशान है कि उन्होने ऐसा कदम क्यों उठाया। घर में किसी चीज की कोई कमी नही थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दीन दयाल पांडेय ने बताया कि उसकी पहचान हो गयी है। उसके परिवार के लोग भी पहुंच गये है। वह पुल से किस कारण कूदा है। छानबीन की जा कर रही है।


Popular Articles