Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिला जेल में बंदियों को साक्षर बनाने वाले अध्यापकों का हुआ सम्मान

गाजीपुर। अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला अपराध निरोधक कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला जेल में बेसिक शिक्षा विभाग से सम्बद्ध अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और अभय मौर्य को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। चार वर्षों से दोनों शिक्षक जेल में निरुद्ध निरक्षर बंदियों को साक्षर करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।इस मौके पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने दोनों अध्यापकों के योगदान की सराहना की और कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम में जेलर शेषनाथ यादव, उपकारपाल रविन्द्र सिंह, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, विनीत दुबे और विनीत चौहान भी मौजूद रहे।

Popular Articles