Thursday, September 19, 2024

Top 5 This Week

spot_img

सपना सिंह ने बाढ़ पीड़ितों में वितरित किया राशन किट

गाजीपुर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चचलते तटीय क्षेत्र के लोग प्रशासन की ओर से बने शरणालय में शरण लिये हैं। बाढ की विभिषिका को देखते हुए करण्डा ब्लाक के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में बसे ग्राम पंचायत महबलपुर एवं दीनापुर के 40 परिवारो को आदर्श बाढ राहत शरणालय प्राथमिक विद्यालय दीनापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं उपजिलाधिकारी सदर ने राशन किट का वितरण किया। उनसे स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गॉव के लोगो को राजस्व विभाग द्वारा जाकर राशन किट का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा तहसील मुहम्मदाबाद एवं तहसील सेवराई के बाढ प्रभावित गॉव सेमरा में 55 एवं मुबारकपुर में 40 एवं हसनपुरा में बाढ प्रभावित परिवारों को तहसीलदार के माध्यम से राशन किट का वितरण किया गया।

Popular Articles