
कासिमाबाद गाजीपुर। पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और गैंग आईएस -191 के सहयोगी गैंग डी-131 के सरगना व टॉप-10 अपराधी बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी को 31 अगस्त की रात उसके घर से गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रर्वाई के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर और क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ उनके घर से गिरफ्तार किया है। रेयाज अंसारी पर रंगदारी, फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी, और संपत्तियों पर अवैध कब्जा करेन का आरोप है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ 13 भिन्न मुकदमे दर्ज हैं। इससे पूर्व पुलिस शनिवार की देर शाम नगर पंचायत बहाददुरगंज के चेयरमैन रेयाज अहमद को उनकी पत्नी पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन के साथ परवेज अहमद निवासी वार्ड आठ मुहल्ला पक्का हाता बहादुरगंज एवं नजीर अहमद निवासी वार्ड दो मुहल्ला कोईरान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि ये मुख्तार गैंग के आईएस 191 का सक्रिय सदस्य है वर्तमान समय में वह अपना खुद का गैंग लीडर हो गया है। उसके गैंग का नंबर है गैंग डी- 131 का सरगना व कासिमाबाद थाने टाप 10 अपराधी है रेयाज अहमद अंसारी। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।




