Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एसपी रेलवे ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी का वार्षिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने जीआरपी थाना के सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार व थाना कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों को देखा। एसपी ने जीआरपी थाना में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिया। उन्होने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शस्त्रागार में शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा व दंगा नियंत्रण उपकरणों को देखा । उन्होने शस्त्रागार के समस्त दंगा नियंत्रण यंत्रों की एक्सपायरी आदि चेक करने एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया । महिला यात्रियों के प्रति उनके दायित्वों व नम्र व्यवहार रखने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक रेलवे ने शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों से शस्त्र प्रबन्धन के संबंध में पूछताछ किया। उसके प्रबन्धन के दौरान रखी जाने वाली सतर्कता/सावधानियो पर भी बात किया। उन्होने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए वहां नियुक्त महिला कर्मचारी से कार्य विवरण की जानकारी कर महिला यात्रियों के प्रति उनके दायित्व और नम्र व्यवहार रखने को कहा । जीआरपी थाना पर नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर सतर्क रहकर पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुये आने जाने वाले यात्रियों से मृदु व्यवहार करने का निर्देश भी दिया।निरीक्षण के बाद उन्होने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग ,वेटिंग हॉल, टिकट घर आदि का पैदल भ्रमण कर यात्रियों के सुरक्षित व सुगम आवागमन के लिए व्यवस्थाओं को देखा।

Popular Articles