Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ओमप्रकाश राय ने लोगों को राशन किट का किया वितरण

रेवतीपुर (गाजीपुर)। गांव के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो दिन पहले बाढ प्रभावितों में राशन कीट वितरण को लेकर हुए बवाल के बाद मंगलवार को पीएसी एवं पुलिस बल की निगरानी में राशन कीट का वितरण का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया। 22 सौ लोगों में राशन कीट का वितरण किया गया।इसके पूर्व बीते 17 अगस्त को बवाल वाले दिन 300 सौ लोगों में इसका वितरण किया गया था,इसको लेकर एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात रहा।प्रभावित परिवारों में वितरित किए जाने इस राशन कीट में 28 विभिन्न तरह की सामाग्री है। मालूम हो कि इसके पूर्व अभी तक बाढ से ब्लाक के नौ प्रभावित गांवों के 6440 सौ परिवारों में राहत कीट का वितरण किया जा चुका है।पिछली बार बवाल को देखते हुए इस बार नौ काउंटरों पर प्रभावित लोगों के वैरिफिकेशन एवं पर्ची काउंटर बनाए गये है,जबकि राशन कीट वितरण के लिए चार काउंटर बनाए गये थे।राशन कीट वितरण की सूचना पर भारी संख्या में प्रभावित ग्रामीणों की सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा सरकार में बाढ से प्रभावित लोगों में ज़रूरत पडने पर और राशन कीट का वितरण किया जायेगा।उन्होंने कहा कि कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व का एक मजबूत राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है,कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत एक दिन पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा ।इस अवसर पर एसडीएम संजय प्रसाद,पूर्व प्रमुख एवं प्रधान प्रतिनिधि मुकेश राय, कृष्ण कुमार राय ,नायब तहसीलदार पंकज सिंह, प्रधानाचार्य संतोष कुमार राय, कानूनगो राकेश राय, उदित नारायण यादव, जयशंकर राय, सचिन विनीत राय, जितेंद्र यादव, अजय पाल, लेखपाल मनीष कुमार, संजय कुमार उपाध्याय, पीयूष सिंह शेषनाथ कुशवाहा, अजीत आदि मौजूद रहे।

Popular Articles