Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गाजीपुर के क्रांतिकारी इतिहास की नाट्य प्रस्तुति 24 को

गाजीपुर।बाबा श्यामदास सोशल एण्ड एजुकेशनल सोसायटी की की ओर से 24 अगस्त (रविवार) को नगर के बंधवा स्थित एक पैलेस में दोपहर से गाजीपुर के क्रांतिकारी इतिहास की नाट्य प्रस्तुति की जाएगी।’जनक्रांति-गाजीपुर 1942′ नामक इस नाटक के निर्देशक बलिया की नाट्य संस्था ‘संकल्प’ के संस्थापक आशीष त्रिवेदी हैं।इस कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करने हेतु नगर के आमघाट स्थित एक मैरेज हाल में बैठक हुई।बैठक में इस नाट्य प्रस्तुति में आने वाली व्यवहारिक कठिनाईयों पर चर्चा कर इसे अन्तिम रूप दिया गया। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की पावन स्मृतियों को नमन करने हेतु लोगों से इस आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की गई।बैठक में ई.संजीव गुप्त,प्रभाकर त्रिपाठी,संजय राय मंटू,अरुण कुमार राय,अरुण राय आजाद,डा.अक्षय पाण्डेय,डा.रविनन्दन वर्मा,डा..रामचन्द्र दूबे,हीरा राम गुप्ता,उमेश श्रीवास्तव,शीर्षदीप शर्मा,लाल बहादुर यादव,राघवेन्द्र ओझा,संजीव श्रीवास्तव,अली हसन,अभिनव राय आदि थे। अध्यक्षता साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर एवं संचालन विपिन बिहारी राय ने किया।

Popular Articles