Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जब तक आर्थिक और सामाजिक समानता नहीं होगी, तब तक आज़ादी अधूरी हैः डा. मारकंडेय

गाजीपुर। शहर कांग्रेस कार्यालय सकलेनाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने ध्वजारोहण किया। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे लिए संकल्प का दिन है। हमें उन अमर शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए भ्रष्टाचार, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष को और तेज़ करना होगा।शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि आज लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर देश की लोकतांत्रिक विरासत की रक्षा करनी होगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता तभी होगी जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान अवसर, सम्मान और अधिकार पहुंचे। जब तक आर्थिक और सामाजिक समानता नहीं होगी, तब तक आज़ादी अधूरी है।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस पर अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राम नगीना पाण्डेय, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, महबूब निशा, आलोक यादव, माधव कृष्ण, दिव्यांशु पांडेय, धर्मेंद्र, उषा चतुर्वेदी, सीमा विश्वकर्मा, पुष्पा देवी, रिजवाना, ओम प्रकाश पासवान, शशिकांत श्रीवास्तव,सदानंद गुप्ता,  ओम प्रकाश यादव, मोहम्मद कोनेन, शौकत सिद्दीकी, अब्दुल हक, रमेश चंद्र गुप्ता, राजेश सिन्हा, नसीम, शैल अंसारी, मिंटू खान ओमप्रकाश पांडेय राजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles