
गाजीपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज आरोहण और राष्ट्रगान के साथ किया। इसके बाद स्काउट गाइड छात्रों के द्वारा तिरंगे के सम्मान में मार्च-पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। झण्डारोहण के पश्चात विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा श्रेया सिंह एवं अभिनव ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए उनके अद्वितीय प्रयासों, उनकी शहादत एवं स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हें छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरुप पर आधारित विभिन्न परिधानों से सुसज्जित झांकी कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। इस अवसर पर जर्मनी में कार्यरत भारतीय दम्पती हिमादरी पाण्डेय एवं प्रेरणा पालेकर विशेष अतिथी के रुप में उपस्थित रहे। उन्हेनें अपनी पुत्री को भारतीय संस्कृति की झलक दिखाकर प्रसन्न थे।

प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों, कर्तव्यों एवं स्वतंत्रता दिवस की महत्ता का बोध कराते हुए एक विशेष पहल की शुरुआत की। जिसमें स्वतंत्रता दिवस के उपरान्त राष्ट्रीय तिरंगे के महत्व को बनाए रखने हेतु छात्रों से यह अनुरोध किया की घर के आस-पास रास्ते सार्वजनिक स्थानों इत्यादि जगहों पर भूमिगत तिरंगे को इकट्ठा कर विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमा करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की तरफ से विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही साथ प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाईयाँ दी और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों की सराहना भी की। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने देश के विकास में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयाँ दी। संचालन विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा पाखी शर्मा एवं प्रिया सिंह ने किया ।




