Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

रसूलपुर शेखपुर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर प्लास्टिक पहुंचाने के निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे स्वछता समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ हुई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए व्यक्तिगत शौचालय, शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन  एवं सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत रसूलपुर शेखपुर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए। जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके। पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15 वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आरजेएसए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यों को समय से पूर्ण करें। बैठक के एजेंडा अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय  क्रियाशील कराये एवं पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय को जल्द पूर्ण कराया जाये अन्यथा वहा के सचिव प्रधान पर विधिक कार्यवाही किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles