Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरण किया राशन किट

गाजीपुर। प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने करंडा ब्लाक के तहत प्राथमिक विद्यालय दीनापुर में बाढ़ से प्रभावित लोगो में राहत किट का वितरण किया। इसते बाद नाव से बाढ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह भी मौजूद रही।उन्होंने लोगो को सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से अब तक 106 गांव प्रभावित हैं। जिनमें 20 गांवों का संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। 19352 जनसंख्या वाले 3602 परिवार चिन्हित किये गये है। सभी को राहत किट उपलब्ध कराया जा रहा है। 131 बाढ चौकियां, 18 बाढ शरणालय चल रहा है।  

बाढ से प्रभावित गॉवों में आने जाने के लिए 213 नावे लगायी गयी है।  उन्होंने कहा कि आज  प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के लिए करीब 50 किलो राहत सामग्री दी जा रही है। साथ ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए नावों की तैनाती और पुलिस पेट्रोलिंग भी लगातार जारी है। बाढ़ का पानी कम न होने की दशा मे दोबारा राहत किट का वितरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि ऐसे गॉव जो बाढ के चपेट मे है और वहा खाना नहीं पक रहा है, वहां तैयार भोजन किट के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों के लिए दूध बिस्किट, पूड़ी सब्जी की भी व्यवस्था की गयी हैं। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि ‘‘मानव सेवा ही मानव धर्म है ‘‘ सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है और  बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Popular Articles