Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जैसे कमाओ – वैसे चुकाओ

गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज सभागार में गुरुवार को अपर आयकर आयुक्त एतेशाम अंसारी की अध्यक्षता में आयकर जागरूकता एवं अग्रिम कर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि सभी आयकरदाता अपनी आय का सही आकलन कर दूसरे त्रैमासिक के लिए अग्रिम कर  15 सितंबर तक समुचित भुगतान कर सकें और आयकर विवरणी दाखिल करते समय गलत छुट ना लें। संगोष्ठी में गाजीपुर टैक्स बार एसोसिएशन, चार्टेड एकाउंटेंट एसोसिएशन व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एतेशाम अंसारी, अपर आयकर आयुक्त, रेंज -1, वाराणसी और समीर कुमार श्रीवास्तव, आयकर अधिकारी, ने अग्रिम कर  समय पर और आयकर विवरणी में ली जानेवाली छूटों पर प्रकाश डाला। अपर आयकर आयुक्त ने कहा कि जैसे कमाओ – वैसे चुकाओ अर्थात अपने देय आयकर को प्रत्येक तिमाही में अग्रिम रुप में ही जमा कर दें। आयकर अपर आयुक्त ने बताया कि जैसे परिवार चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है वैसे ही देश की अर्थ व्यवस्था चलाने के लिए आयकर का महत्व पूर्ण योगदान है।सीए एसोसिएशन, टैक्स बार एसोसिएशन व व्यापार मंडल के सदस्यों ने जिले में आयकर विवरणी दाखिल करते समय गलत छुट लेनेवालों और कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया । आयकर अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष में 82540   आयकर विवरणी दाखिल हुई है।उन्होंने यह भी बताया कि आयकर विभाग आयकर विवरणी भरते समय गलत छूट लेने वालो के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है और उन्होंने लोगों को सलाह दी कि गलत छूट लेने से बचें।कार्यक्रम का संचालन आयकर निरीक्षक अभिषेक सिंह यादव ने किया। इस मौके पर अपर आयकर आयुक्त एतेशाम अंसारी और आयकर अधिकारी समीर कुमार श्रीवास्तव ने सिंदुर का पौधा भी लगाया। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक शशिधर पांडेय , कार्यालय अधीक्षक प्रवीण कुमार राय और कर सहायक गोपाल प्रसाद सिंह भी मौजूद थे ।

Popular Articles