Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आमघाट खंड कार्यालय में 320 आवेदन और 256 का निस्तारण

गाजीपुर । शासन के निर्देशानुसार विद्युत वितरण मंडल के अधीन चारों वितरण खंडों में गुरुवार को कुल 1294 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें मौके पर मेगा कैंप में 834 विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जमानिया खंड में कुल 363 आवेदन आए। जिसमें मौके पर 216 लोगो का तत्काल निस्तारण किया गया। खंड नगर आमघाट में 320 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें मौके पर 256 लोगो का निस्तारण हुआ। खण्ड प्रथम जंगीपुर में कुल 312 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें 187 उपभोक्ताओं का निस्तारण किया गया। खंड सैदपुर में 299 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर 175 लोगो का निस्तारण किया गया।

उन्होंने बताया कि यह मेगा कैंप 19 जुलाई तक सभी खंडों में लगेगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि इस सुनहरा अवसर का लाभ शत प्रतिशत लेते हुए अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर फॉल्ट, विधा परिवर्तन,स्मार्ट मीटर जैसे समस्याओं सहित विद्युत चोरी में लगे राजस्व निर्धारण की समस्याओं का निस्तारण तत्काल इस मेगा कैंप में करा लें,। मेगा कैंप में सभी उपखंड कार्यालय के उपखंड अधिकारी सहित बड़े बाबुओं की भी तैनाती की गई है जिसमें जिले के सभी क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ता अपने नजदीकी खंड कार्यालयों पर जाकर इसका समुचित लाभ ले सकते है। शासन स्तर से नोडल के रूप में शिविर की मॉनिटरिंग करने के लिए डिविजन प्रथम में इंजीनियर ओपी गुप्ता,नगर द्वितीय में एके सिंह एवं राम स्नेही यादव,तृतीय में एके जायसवाल,चतुर्थ जमानियां में डीके वर्मा की देखरेख में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

Popular Articles