Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भाजपा सरकार में पुलिस अधिकारी निरंकुश हो गये हैः श्यामलाल पाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मंगलवार को गाजीपुर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ दिन पहले ट्रेन से कटकर 71 भेड़ों की मौत हो जाने पर सैदपुर विधानसभा के हसनपुर डहराकलां निवासी पीड़ित  रमेश पाल को एक लाख रुपए का चेक सपा की तरफ से प्रदान किया।इसेक साथ ही में प्रधान संघ सैदपुर व पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों ने 90 हजार रुपए दिए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने नसीरपुर, चौकियां में विगत दिनों सड़क दुघर्टना में सपा नेता जितेन्द्र पाल के परिवार के चार सदस्यों की मौत होने पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए का चेक पार्टी के तरफ से दिया। इसके साथ ही जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने इक्कीस हजार रुपये दिया तथा जिला पंचायत सदस्य पांचू यादव ने एक हजार रुपये दिया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बड़हरा गांव के पूर्व प्रधान स्व. सोनू पहलवान के आवास पर जाकर उनके शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद इतनी संवेदनहीन सरकार देश में कभी नहीं रही। इस सरकार को न गरीबों की चिंता है न छात्र नौजवानों की। यह सरकार केवल‌ और केवल पूंजीपतियों की गोद में बैठ कर उनके हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। मंहगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है। अराजकता चरम सीमा पर है। आमजन की जान-माल हर वक्त खतरे में है। कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। हत्या, डकैती, बलात्कार होना प्रदेश में मामूली बात रह गयी है। मुल्क की सीमा  सुरक्षित नहीं है। पड़ोसी देश लगातार आंखें दिखा रहे हैं और देश का नेतृत्व मौन है।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश  अराजकता और बंद इंतजामी का शिकार हो गया है।भ्रष्टाचार चरम पर है , अपराधी बेखौफ हैं। इस सरकार में पुलिस अधिकारी निरंकुश हो गये हैं। फरियादी न्याय की तलाश में दर दर की ठोकर खा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार जनता की समस्याओं का निदान करने के बजाय वह केवल अपने साम्प्रदायिक एजेंडों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर समय ग़रीबों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर उनके साथ में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,  विधायक डा. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, डॉ .जय सिंह यादव,रजई यादव प्रधान संघ सैदपुर, ‌विभा पाल, कमलेश यादव, गोविन्द यादव,सुशील जायसवाल, खेदन यादव, कमलेश सोनकर, राजेश यादव, पूर्व अध्यक्ष सीमा यादव,सपा नेत्री शौर्य सिंह,आत्मा यादव, सूदर्शनयादव, रामधारी यादव,नन्हकू यादव, मदन यादव,दारा यादव, विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, युवा सपानेता अभिषेक यादव, चंद्रेश्वर यादव, चंद्रमा यादव, कन्हैया पाल, जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles