Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जमानियां में 95 शिकायत मिले और नौ का निस्तारण

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 95 शिकायत प्राप्त हुए और मौके पर नौ का निस्तारण किया गया। सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 438 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 45 का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सैदपुर में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 की अध्यक्षता 26 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें दो का निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 107 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में 32 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर चार निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 108 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 18 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 44 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें  तीन का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया।   इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज,  उपजिलाधिकारी जमानियां,  परियोजना निदेशक राजेश यादव,सीएमओ डा. सुनील पांडेय, तहसीलदर, क्षेत्राधिकारी एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles