
दिलदारनगर (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक मौत हो गयी जबकि दो युवक घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए भदौरा अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार सुनील कुमार व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी अनुसार दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी प्रमोद यादव (25) बाइक से प्रवीण पाल (28) और टीपू (26) के साथ भदौरा की तरफ जा रहे थे। फरीदपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से तेज गति बाइक टकरा गई। टक्कर इतना तेज था कि प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास लोग वहां पहुंच गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया । प्रमोद पूना में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। करीब 20 दिन पूर्व ही गांव आया था। प्रमोद यादव की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।




