
गाजीपुर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सूर्यभान पांडेय ने सदस्यों के साथ टाऊन एसडीओ मुन्नीलाल को पत्रक सौंपा ।जिलाध्यक्ष ने बिजली विभाग में पिछले कई सालों से एक ही उपकेंद्र पर तैनात भ्रष्ट निविदा कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोला है।उन्होने कहा कि आए दिन फॉल्ट के नाम पर घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित करने एवं न्यू कनेक्शन के सर्वे के नाम पर अवैध वसूली एवं जातीय पक्षपात करके विशेष हिन्दुओं पर गलत विद्युत चोरी में एफआईआर करके अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष सूर्यभान पांडेय ने उपकेंद्र प्रकाश नगर पर तैनात निविदा कर्मी कमर अब्बास एवं पंकज यादव पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है एवं अन्य निविदा कर्मियों को एक ही उपकेंद्र पर पिछले कई सालों से तैनात है जो विभाग के अवर अभियंताओं के साथ साठ गांठ करके अवैध वसूली में लिप्त है। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्ट निविदा कर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अन्यत्र ट्रांसफर नहीं हुआ एवं विभागीय अधिकारी विद्युत उपभोक्ताओं को फॉल्ट एवं विद्युत आपूर्ति की जानकारी ग्रुप में नहीं देते है एवं सीयूजी नंबर नहीं उठाते है। सब डिविजन जखनिया एवं कासिमाबाद तथा जंगीपुर में एसडीओ एवं बाबुओं के मिलीभगत से लगातार बिल रिवीजन में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट पर विद्युत प्रबंधन उचित कार्यवाही तत्काल नहीं करता है तो जल्द ही सर्किल ऑफिस लाल दरवाजा पर राष्ट्रीय बजरंग दल के झंडा तले आंदोलन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत प्रबंध की होगी।पत्रक सौंपने में बजरंग दल के उपाध्यक्ष एस के प्रजापति,मनिहारी ब्लॉक मंत्री सत्यम दुबे,जखनिया ब्लॉक मंत्री संजीव चौहान,बिरनो ब्लॉक मंत्री राम अवध यादव,जखनिया ब्लॉक गौरक्षा गोविंद मौर्या,राष्ट्रीय जखनिया बजरंग दल गौरक्षा अजित चौहान सहित समस्त बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




