
गाजीपुर । विकास खंड सदर के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर बेलवा में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान कल्पना यादव व प्रधानाध्यापिका गायत्री राय ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली गांव की गलियों व गांव से होते हुए विद्यालय पर पहुंची। रैली में बच्चे आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, कोई न छुटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारे लग रहे थे। ।इस मौके पर ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। यह न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि यह व्यक्ति को बेहतर इंसान बनने और समाज में सकारात्मक योगदान देने में भी मदद करती है। शिक्षा व्यक्ति के जीवन को कई तरह से प्रभावित करती है, जैसे कि आत्मविश्वास में वृद्धि, बेहतर निर्णय लेने की क्षमता, और सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होना। इसलिए पढ़ाई करना जरूरी है ।तभी परिवार व्यक्ति का विकास होगा ।इसके साथ ही प्रधानाध्यापिका गायत्री राय ने कहा कि। गांव के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन लक्ष्य है, जो जल्द ही पूरा कराया जाएगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर बच्चों को निपुण बनाया जाएगा। अभिभावकों से अपील है अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजे ताकि पढ़ाई लिखाई कर सके ।इस मौके पर प्राध्यापिका मनोरमा कुशवाहा , संगीता दुबे ,शिक्षा मित्र राजेश यादव , समुद्री देवी ,मोहिनी यादव और बच्चे उपस्थित थे।




