Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

चोरी की ग्यारह बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने 26 जून को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलैचिया मोड़ तिराहा के पास से तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरो को गिरफ्तार कर चोरी की 11 बाइक व दो देशी तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किया है।प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय हमराहियों के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरों का गिरोह बिलईचिया मोड़ तिराहा के खड़े होकर किसी की इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और बिलइचियां मोड़ तिराहा पर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही खड़े दो बाइको पर सवार युवक भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा करके  तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मऊ जिले के सरायलखंसी थाना के बहलीपुर निवासी बिट्टू कुमार, शहर के शेखपुरा निवासी नफीस अंसारी तथा सुहवल थाना के चकिया गांव निवासी रवि कुमार बिन्द बताये। इनके पास से दो चोरी की बाइक भी बरामद किया। पुलिस के पूछताछ में पकड़े गये युवकों के निशानदेही पर अंधऊ हवाई पट्टी क्षेत्र से चोरी की नौ बाइक और बरामद हुआ है। पुलिस के पूछताछ बताया कि आपस में योजना बनाकर जिले और आस पास के जिला जौनपुर, वाराणसी, बलिया, आजमगढ़ और बिहार में भी जाकर बाइक की चोरी करते हैं । बेचने के बाद जितना पैसा मिलता है उसे आपस में बांटकर परिवार का खर्च चलाते हैं।आरोपियों ने बताया कि कुछ बाइक को पहले भी बेच चुके हैं तथा चोरी की कुछ मोटर साइकिलें छिपा कर रखे हैं । चोरी की बाइक का नम्बर प्लेट पर अंकित सही नंबर को हटाकर अपने मन से किसी और गाड़ी के नम्बर को लिख देते हैं तथा चेचिस नं. को खुरच कर मिटा देते हैं। जिससे बाइक के मालिक का पता न चल सके।पुलिस पकड़े गये चोरों से पूछताछ कर रही है।

Popular Articles