Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

इस संस्था के लिए मेरा हर सम्भव प्रयास रहेगा :पप्पू सिंह

गाज़ीपुर। नर सेवा नारायण सेवा, गरीब असहाय शोषित वंचित एवं समाज के अन्य असहाय लोगों की सेवा अगर मनोभाव से किया जाए तो इससे बड़ी कोई भी पूजा उपासना नहीं हो सकती है । उक्त बातें समाजसेवी पप्पू सिंह ने अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा 65 वें सप्ताह में आयोजित भंडारे में कहीं। उन्होंने कहा कि समाज में बहुत ऐसे लोग हैं जो गरीबी और अन्य समस्याओं के चलते दो वक्त के भोजन के लिए परेशान है। ट्रस्ट परिवार द्वारा प्रत्येक बुधवार की शाम को सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए महा भंडारे का आयोजन किया जाता है। साथ ही साथ ट्रस्ट परिवार अन्य सामाजिक उत्थान के लिए भी प्रयासरत है और समाज के उत्थान में अपना अतुल्य योगदान दे रहा है। पप्पू सिंह ने कहा कि अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम जो अत्यंत ही सराहनीय कदम है। ये संस्थान समाज में समानता के लिए निरंतर प्रयत्नशील है और  निरन्तर सफलता के तरफ अग्रसर होता दिखाई दे रहा है। इसकी सफलता के लिए मेरे तरफ से हर संभव प्रयास जारी रहेगा।  इससे पूर्व भंडारे के मुख्य यजमान वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू सिंह को संस्थान के सदस्य शशिकान्त पांडेय गुड्डू ने बैज लगाकर स्वागत किया।

Popular Articles