
सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बैरख गांव के पास गुरुवार की सुबह तेज गति से जा रहा मुर्गा लदे पिकअप की चपेट में आने से गुलैची देवी(79) की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बहरियाबाद से शादियाबाद जाने वाली सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया और शव को कब्जे में ले लिया।इस मामले में वृद्व महिला के पुत्र ने थाने में पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी अनुसार बैरख गांव के सेवानिवृत्त फौजी स्व. देवनाथ यादव की पत्नी गुलैची देवी सुबह दूध लेकर घर लौट रही थी। घर से थोड़े दूर पहले ही शादियाबाद की तरफ से आ रहा मुर्गा लदा अनियंत्रित पिकअप ने वृद्व महिला को रौदते हुए सड़क किनारे एक लकड़ी के टाल से टकरा कर रुक गई। इस घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों संग पिरवार कके लोग भी वहां पहुंच गये। गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने पिकअप को मय चालक व खलासी को गिरफ्तार कर थाने लायी। इस दौरान तेज झटके से पिकअप में लदे बहुत सारे मुर्गे मर गये। इस संबंध में मृतका के पुत्र वीरेन्द्र यादव ने चालक के खिलाफ तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।




