
गाजीपुर। विश्व नशा मुक्ति दिवस पर नशे के विरुद्ध अभियान के तहत औषधि निरीक्षक और कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने गाज़ीपुर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से नशे के विरूद्ध शपथ लिया गया। जिसमे जिंदगी को हाँ और नशे को ना कहे “हमें अहसास है कि हमारे देश में , विशेष रूप से युवाओं के बीच नशीली दवाओं का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है। हम शपथ लेते है कि हम नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम में सहयोग करेंगे । हम यह वचन देते है कि किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे । हम प्रत्येक व्यक्ति, विशेषतः युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करेंगे ताकि भारत का युवा वर्ग नशामुक्त जीवन यापन कर सके और वे समाज के रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण सदस्य सके । शपथ कार्यक्रम में औषधि निरीक्षक बृजेश मौर्य, अभिहित अधिकारी आरसी. पांडेय ,सभी खाद्य निरीक्षक, गाजीपुर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणि मिश्रा,राजेश राय, वीरेंद्र नाथ यादव, राकेश त्रिपाठी, मुकेश श्रीवास्तव , रवि केडिया, विपिन मिश्रा, अभय प्रताप , जवाहर लाल बिंद, जुगल किशोर गुप्ता, सिद्धार्थ चौरसिया, अरविंद पांडे, प्रमोद श्रीवास्तव, निर्मल प्रजापति आदि सदस्यों साथ औषधि व्यवसायियों मीटिंग, गोष्ठी एवं नशे के विरुद्ध शपथ लिया गया l




