
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी का अंजाम देकर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी उठा ले गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार मुंडेरा बुजुर्ग गांव निवासी जगदीश राय का परिवार रात में खाना खाकर सो रहा था। देर रात चोर घर के पीछे की खिड़की को निकाल कर घुसकर आलमारी एवं अटैची तोड़ कर चालीस हजार रुपए नकद तथा महिलाओं के लाखों रुपये के जेवरात उठा ले गये। सुबह जब महिलाएं जगी तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और बाहर सारा सामान बिखरा पड़ा है। जेवरात गायब है। चोरी की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं बगल के गांव टीकापुर में श्रीकिशुन यादव के घर चोर छत के सहारे सीढी से आंगन में उतर कर फाटक तोड़तर कमरों में घुस कर सोने के हार,मांग टीका आदि उठा ले गये। इसी गांव के कोटेदार शैलेन्द्र राय के घर को भी नही बख्शा।ठीक श्रीकिसुन यादव की तरह ही यहां भी चोरों ने कमरे में घुसकर तिजोरी तोड़ कर चालीस हजार रूपए नकद, तथा जेवरात उठा ले गये। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौरके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। एक साथ दो गांवों में चोरी की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय, सीओ मुहम्मदाबाद चोब सिंह,और क्राईम ब्रांच की टीम भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। सभी पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। इस मामले में सीओ ने बताया कि जल्द ही चोरों को सामान सहित पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की टीम लगा दी गई है।




