
गाजीपुर। मरदह ब्लॉक के न्याय पंचायत नसरतपुर के बरही ग्राम पंचायत में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि 24 जून को मुख्यमंत्री आए थे लेकिन जिले के आधारभूत समस्याओं को दरकिनार करके हवा हवाई समीक्षा की गई। हमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। हर बूथ पर दो बीएलए और एक बूथ अध्यक्ष बनाना है। फिर उसकी कमेटी बनानी है। न्याय पंचायत अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष और मंडल की कमेटी का गठन कर सभी ब्लॉक में एक मजबूत संगठन बनाकर 2027 के लिए अभी से कमर कस कर तैयार हो जाना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। जिस तरह मुख्यमंत्री के आने पर सरकार के इशारे पर तानाशाह प्रशासन के लोगों ने मेरे आवाज को दबाना चाहा लेकिन हम कांग्रेस के सिपाही हैं डरने वाले लोग नहीं है। जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर लड़ेंगे और 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाना है। बीजेपी को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकना है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि जननायक राहुल गांधी लगातार जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे हैं। हमारे नेता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लगातार संगठन की मजबूती को धार देते हुए जनता की समस्याओं को लेकर लड़ रहे हैं। हमें भी बूथ से लेकर जिले स्तर पर संगठन को मजबूत करना है और इसी संगठन के बल पर देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। इसमौके पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , ज्ञान प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडेय, राम नगीना पांडेय, सतीश उपाध्याय, अखिलेश यादव, ओम प्रकाश पासवान, महबूब निशा, सुमन चौबे, किरण गौतम, गुलवास यादव, गुड्डू अंसारी, राजू राम, शंकर राम, शशिकांत कुमार, गौरी शंकर, संजय सिंह तथा बृजेश कुमार रहे। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश भारती संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया।




