
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व ही जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था को देखते हुए सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा पंकज को रात से ही हाउस अरेस्ट कर दिया। पंकज ने कहा कि पुलिस समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सहित नौजवानों को हाउस अरेस्ट कर रही है। यह डर का माहौल क्यों? क्या एक नौजवान की आवाज इतनी ताकतवर है कि प्रशासन के रातों की नींद हराम हो गई ।अगर समय पर युवाओं को रोजगार मिला होता, तो आज यह नौबत न आती। प्रशासन का यह दमनकारी रवैया लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। नौजवानों की आवाज दबाने से बेहतर है, उनकी समस्याओं का समाधान करें। पीडीए के हक की लड़ाई जारी रहेगी, सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ बिना डरे समाजवादी लोग हमेशा लड़ने का काम करेंगे ।




