
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 3 बजकर 43 मिनट पर पुलिस लाइन हैलिपैड पर पहुंचे। जहां से सीधे पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्टी के जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर की कनेक्टिविटी अच्छी है जो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, वाराणसी तथा गोरखपुर से जुडा है। उन्होंने संगठन गठन पर कहा कि मंडल व बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी मोर्चों एवं विभागों के गठन पूर्ण होने से समाज के सभी सामाजिक एवं आर्थिक वर्ग के लोगों को जिसमे युवा, महिला, किसानों,पिछडो, श्रमिकों का प्रतिनिधित्व है। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज भी दे दिया है।आगे जिले के विकास की समीक्षा अधिकारियों के साथ करना है। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में खुश नजर आए और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनन्दन किया ।इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर,राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, विधायक बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पारसनाथ राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, डा. सानंद सिंह,युवा नेता पीयुष राय, प्रमुख आनंद राय मुन्ना, पूर्व विधायक कालीचरन राजभर,पूर्व विधायक सुभाष पासी, संतोष यादव,भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, बृजेन्द्र राय,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता सहित सभी जिला पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।




