
रेवतीपुर गाजीपुर। यूनिसेफ के स्टेट नोडल ( हेड) सत्यवीर सिंह मंगलवार को रेवतीपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा तफरी मची रही। सबसे पहले चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे,जहाँ उन्होंने सभी अभिलेखों का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के 10 इंडिकेटर पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित टीकाकरण,वैक्सीन स्टोरेज व्यवस्था, कोल्ड चेन पॉइंट का मुआयना किया। उन्होंने वैक्सीन रजिस्टर, आइस पैक और डीप फ्रीजर की जांच की। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं सही पाई गयी। यूनिसेफ के स्टेट नोडल / हेड ने टीबी,पूर्ण टीकाकरण, गर्भवती माताओं की ए एन सी जांच,संस्थागत प्रसव पर जोर दिया, उन्होंने कार्ययोजना बनाकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ब्लाक क्षेत्र के दो टीकाकरण केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया। सत्यवीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।।निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अमर कुमार,बलवंत सिंह,सीएम फेलो मयंक राजन,बीपीएम बबीता सिंह,इम्तियाज़, आशुतोष,अभिषेक,बीसीपीएम सुनिल,प्रियांशी आदि मौजूद रहे।




