Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सरजू पांडेय पार्क में बारह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह

गाजीपुर। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आवाहन पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सरजू पांडेय पार्क में सत्याग्रह आंदोलन किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल किया जाना,सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के उपरांत विसंगतियां दूर करते हुए वेतन समिति के रिपोर्ट को प्रकाशित कर सार्वजनिक परिवहन निगम प्राधिकरण शिक्षकों शिक्षणेत्तर स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के कर्मचारियों पर सामान्य रूप से लागू किया जाय। प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों को समय से वेतन भत्ते पेंशन आदि दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। पहली जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक फ्रिज महंगाई भत्ते का एरियर भी अनुमंय किया जाए। परिवार नियोजन सीसीए सहित बंद किए गए अन्य समस्त भत्ते बहाल किये जाए।आउटसोर्सिंग और संविदा आदि पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा संबंधित सुरक्षा भविष्य में स्थायीकरण के लिए नीति तथा समान कार्य का समान वेतन श्रम मंत्रालय द्वारा अनुमंय पारिश्रमिक दिए जाने तथा समय से ईपीएफ एवं ईएसआई तथा बीमा की सुविधा अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए,।शेष बचे राजकीय निगम के कर्मचारियों को सातवां वेतन का लाभ अनुमान किया जाए। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के समझौता अनुसार महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का देय भुगतान वेतन विसंगतियों का निराकरण मृतक आश्रितों की नियुक्ति वर्ष 2001 तक कर्मचारियों का विनियमतीकारण सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती शेष संविदा चालकों एवं परिचालकों के नियमितीकरण की योजना व सेवा निवृत उपरांत चिकित्सा सुविधा तथा नए बन चुके एक्सप्रेस वे हाई वे के राष्ट्रीयकरण सहित लंबित राष्ट्रीयकरण के प्रस्ताव का अनुमोदन निगम व निजी बसों के यात्रीकर (अतिरिक्त कर) की असमानता समाप्ति यात्री कर की बकाया राशि का अंश पूंजी में परिवर्तन और  डग्गामारी  पर रोक लगाई जाए। समस्त डिप्लोमा फार्मासिस्ट लैब टेक्नीशियन ऑप्टोमेट्रिक के वर्तमान ग्रेड पे रुपया 2800 को उचित करते हुए 4200 तथा कैडर पुनर्गठन का पदनाम परिवर्तित किया नरसिंग वर्ग को केंद्र सरकार के उपलब्ध पदों की भांति प्रदेश में 200 ग्रेड पर एक नर्सिंग अधीक्षक तथा 500 वेट पर मुख्य नर्सिंग अधिकारी का एक-एक पद सहित किया जाए।उन्होने कहा कि सभी कार्यरत प्राथमिक शिक्षक तदर्थ माध्यमिक शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को विनियमितकरण करते हुए राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए,।सींचपाल,सींच पर्यवेक्षक,जिलेदार एवं नलकूप चालक,  टयूबवेल टेक्नीशियन,वेटरनरी,फार्मासिस्ट आदि,कर्मचारियों की सेवा नियमावली शीघ्र प्रख्यापित किया जाय। इसके बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी न्यायिक जमानियां को तीन प्रति में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक को ज्ञापन प्रेषित किया गया । इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, कार्यकारी मंत्री अलोकर राय, सूर्यभान राय,पवन पांडेय,अभय सिंह,बृजेश यादव, राकेश पांडे, गिरजा शंकर कुशवाहा रोशन लाल ,रमेश चंद्र,रफीउल्लाह अमित कुमार मांधाता सिंह संजय यादव बृजेश राय,राजेश चंद्र तिवारी अजीत विजेता बाबुआ यादव ,गोपाल यादव,अमरनाथ,प्रेम कुमार,सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन ओंकार नाथ पांडेय ने किया ।

Popular Articles