Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जुलाई में प्रवेश प्रकिया शुरु

गाजीपुर। इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) भारत सरकार की ओर से चलाए जाने वाला एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। जहां प्रवेश के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। इग्नू नौकरी/रोजगार करते हुए शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा प्रदान करता है। इस सुविधा से अपनी योग्यता को और उच्चीकृत कर सकते है। यह विश्वविद्यालय अपने छात्रों को उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल प्रदान करता है। यह जानकारी  इग्नू के समन्वयक प्रोफे.(डॉ.) सत्येंद्र नाथ सिंह ने देते हुए बताया कि  इग्नू की ओर से शैक्षणिक सत्र जुलाई 2025 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरु हो गई है। जिसमें यूजी, पीजी, (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) प्रमाणपत्र(सर्टिफिकेट), डिप्लोमा, पी.जी. डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन ले सकते है।  जुलाई सत्र से इग्नू केंद्र पी जी कॉलेज को बीए आनर्स, होम साइंस में प्रवेश के लिए मान्यता मिल गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अन्य किसी भी जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केन्द्र (27101), पीजी कालेज से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कर सकते है।

Popular Articles