Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

spot_img

डंफर के धक्के से बाइक सवार की मौत

दुबिहा गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना के ताजपुर गांव के पास सोमवार की सुबह ग्रिनफिल्ड एक्सप्रेस-वे में मिट्टी की ढुलाई कर रहा डंफर के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सोनाडी गाँव निवासी राजन तिवारी बाइक से अपने ससुराल डेहमा गाँव निवासी शारदान्नद तिवारी विक्की के यहाँ गये थे। सुबह वह बाइक से कारो दर्शन पुजन के लिये जा रहे थे। ताजपुर गांव के पास तेज गति से आ रहा हाईवा से धक्का लग गया। धक्का लगते ही वह बाइक से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये। जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनो सहित उनके ससुराल डेहमा दिये। इसके साथ ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गये। देखते ही देखते वहाँ काफी भीड जुट गयी। गुस्साएं ग्रामीणों ने ओवर लोड मिट्टी लेकर तेज रफ्तार से चला रहे वाहन तथा कार्यदायी संस्था के खिलाफ सडक जाम कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही लेकिन ग्रामीण अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जाम की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद चोब सिंह व उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुच कर ग्रामीणो से बात किये। लेकिन ग्रामीण कार्यदायी संस्था के अधिकारी को बुलाने पर अडे रहे। काफी मान मौवव्ल के बाद कार्यदायी संस्था के आश्वाशन पर चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी नीमा तिवारी गश्त खाकर गिर जा रही थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी  वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के छोटे भाई विनीत तिवारी ने तहरीर दिया है। तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डंफर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने डंफर को थाना ले आयी।

Popular Articles