Friday, April 17, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव डिग्री कालेज में मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजीपुर। शिक्षक दिवस पर सत्यदेव डिग्री कालेज में महान शिक्षाविद भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन  की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कॉलेजेज के मुख्य प्रबंधक प्रो आनंद सिंह और प्रबंधक प्रो सानंद सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित किया। सत्यदेव डिग्री कालेज के निदेशक अमित कुमार सिंह रघुवंशी,प्राचार्य डॉ  राम चन्द्र दूबे आचार्य गण और छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। मोती कुमार वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर और छात्राओं के तरफ से सलोनी यादव बीएससी पांचवे सेमेस्टर ने सीएमडी को पेन और भागवत गीता की पुस्तक भेंट किया । इस अवसर पर  कालेज के शिक्षकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

Popular Articles