Friday, June 12, 2026

Top 5 This Week

spot_img

धूमधान से मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजीपुर। लूदर्स कॉनवेन्ट बालिका इण्टर कालेज में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।जिसका शुभारम्भ प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा एवं उपप्रधानाचार्या सिस्टर मर्सिया ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं मदर टेरेसा के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस पर गुरु-शिष्य परम्परा की चर्चा करते हुए गुरु की महिमा को बताया गया।

वक्ताओं ने शैक्षिक विकास को नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास से जोड़ते हुए वर्तमान में इसकी उपादेयता को रेखांकित किया। शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने नाटकों का मंचन, प्रहसन एवं मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम बनाकर रस्साकसी की प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें शिक्षिकाओं ने बाजी मार ली। प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोन्सा ने छात्राओं, पूर्व छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Popular Articles