Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मुख्यमंत्री योगी से मिले पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह

सैदपुर गाजीपुर । पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मिले। पीएम नरेंद्र मोदी एवं सशस्त्र बलों द्वारा आपरेशन ‘सिंदूर’ के सफल कार्यान्वयन पर बधाई दी। पूर्व सांसद राधेमोहन ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमलें में 26 लोगों की मौत के बाद देश के केंद्रीय नेतृत्व ने जिस तरह का साहसिक निर्णय लिया, वह सराहनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बुके देकर बधाई दी। साथ ही जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। मेंघबरन सिंह स्टेडियम में प्रशिक्षण खिलाड़ियों के अलावा देश के लिए खेल रहे स्टेडियम के खिलाड़ियों पर बातचीत की। सीएम ने कहा कि हाकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है। करमपुर में मैंने हाकी के प्रति जो समर्पण देखा है वह बना रहना चाहिए। सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। हर तरह से सहयोग किया जाएगा।

Popular Articles