Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जामुन के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

जंगीपुर (गाजीपुर)। शहर को कोतवाली क्षेत्र के अंधउ हवाई पट्टी के पास जामुन के पेड़ पर एक युवक का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई! सूचना पाकर मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नीचे उरवाकर शव को कब्जे में ले लिया। युवक की (32) बताईं जा रही है। वह पैंट शर्ट पहने हुए है। उसके पास से एक मोबाईल और एक छोटा बैग मिला है। शव मिलने की जानकारी होते ही वहा लोगो की भीड़ लग गयी। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान हो पायी। इस सम्बंध में शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया की युवक की ससुराल शहर के आदर्श बाजार में है। वह सीतापुर जिले के देवपुरवा निवासी गोविद कुमार पुत्र चंद्रिका कुमार है के रुप में हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया मामला पति पत्नी विवाद का है। इससे क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर लिया है। इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी गयी है।

Popular Articles