Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विश्वकर्मा महासभा की बैठक

गाजीपुर।सदर ब्लाक के कैथवलिया हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को विश्वकर्मा महासभा की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा ने कहा कि 20 सितंबर से होने वाले विश्वकर्मा पूजा व विश्वकर्मा भगवान की शोभा यात्रा लंका मैदान से लेकर मिश्र बाजार महुआ बाग कचहरी होते हुए लंका मैदान तक घुमाया जाएगा। विश्वकर्मा पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया। विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार विश्वकर्मा ने विचार व्यक्त किए ।बैठक में विश्वकर्मा परिवार ने संकल्प लिया कि 20 सितंबर को होने वाली विश्वकर्मा पूजा की तैयारी की गई है। बैठक में शशि विश्वकर्मा, सुधाकर विश्वकर्मा, विनोद, बनारसी, अजय कुमार विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा, विकास, सुमंत कुमार, अरविंद विश्वकर्मा, श्रीराम विश्वकर्मा, राजेंद्र, गिरिचंद विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, धनंजय विश्वकर्मा, राघव विश्वकर्मा, पंचदेव, आनंद विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला महामंत्री गिरी चंद विश्वकर्मा ने किया।

Popular Articles