Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया वाटर पंप का उद्घाटन

जमानियां (गाजीपुर)। नगर के वार्ड नंबर 12 सोनार टोली में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या को देखते हुए गुरुवार की शाम नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने वाटर पंप का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके चालू हो जाने से लोगों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में बड़ी राहत मिलेगी। जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस इलाके में पिछले 15–20 वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या थी। वाटर पंप लग जाने से अब लोगों को उनके घर के नजदीक ही साफ पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी शीघ्र ही इस तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि नगर को जल संकट से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि इस उमसभरी गर्मी में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे। जिससे नागरिकों को पानी की परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होने भारतीय जनता पार्टी की “ट्रिपल इंजन” सरकार की भी सराहना की और कहा कि यह सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सभासद रोहित शर्मा, उमराव सिंह यादव, राहुल वर्मा, राजू पांडेय और भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Popular Articles