Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

सादात गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में घर के सामने सो रहे 60 वर्षीय प्रेम प्रकाश राय की गुरुवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह मृतक की पत्नी जब उनको जगाने आई तो देखा कि चारपाई के चारो तरफ खुन फैला हुआ है। खून देखकर वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग भी वहां पहुंच गये। देखा कि प्रेमप्रकाश राय चारपाई पर मृत पडे है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।सूचना पाते ही मौके पर सीओ सैदपुर पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंच गये। जानकारी होने पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची । मृतक की पत्नी प्रतिमा राय ने पड़ोसी शैलेंद्र ऊर्फ पीयूष राय पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौजूद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के तीन पुत्र चंदन, चंचल और आशु हैं, जो मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर मृतक के साथ उनकी पत्नी प्रतिमा ही रहती है।

प्रतिमा राय सहारा की कलेक्शन एजेंट और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रा हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने एक सप्ताह पूर्व मेरे पति से झगड़ा किया था। वह नशे की हालत में हमेशा अपशब्द कहा करता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह प्राइवेट तौर पर पशुओं की दवा देता था। कुछ वर्ष पहले उसने अपने पिता रामचन्द्र राय को भी मारा पीटा था, जिसके कारण उनकी जान चली गई थी। फौरन टीम साक्ष्य एकत्रित कर अपने साथ ले गई। फोरेंसिक टीम के अनुसार मच्छरदानी लगाकर सो रहे मृतक को पीछे से गोली मारी गई, जिससे मच्छरदानी का भी थोड़ा हिस्सा जल गया। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ अनिल कुमार और एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र प्रसाद ने घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए एसओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसओ बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लिया गया है।

Popular Articles