Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सपा महिला सभा ने पत्रक सौपा

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा के प्रांतीय आह्वान पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में तथाकथित रूप से अपमानजनक व आपत्तिजनक बयान दिये जाने के विरोध में तथा मंत्री विजय शाह को बर्खास्त किए जाने के संबंध में गुरुवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अतिरिक्त को सौपा। प्रतिनिधि मंडल में रीता विश्वकर्मा राष्ट्रीय सचिव, अलका अग्रवाल नगर अध्यक्ष सदर, कंचन रावत जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव अनीता यादव, जिला सचिव ममता यादव, जिला सचिव धनु यादव  आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Popular Articles