
गाजीपुर। सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रौजा ओवरब्रिज के दोनों तरफ जाली लगाने के लिए जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक प्रतिनिधि को सौंपा। अभिनव सिंह ने बताया कि रौजा ओवरब्रीज पर आवागमन के दौरान ऐसी घटनाए हो चुकी हैकि कई बाइक सवार रात में व्रिज से नीचे गिर चुके हैं। जिसके कारण दोनो तरफ उंचाई लिये हुए साइडर जाली की आवश्यकता है। गत दिनों कई व्यक्तियों का गिरने के कारण मृत्यु हो चुकी है ऐसी घटनाए न हो। इसलिए जनहित में दोनो तरफ की सुरक्षा आवश्यक है। अभिनव सिंह ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि यह कार्य जनहित को ध्यान में रखते हुए रौजा ओवरब्रीज पर सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगवा जाय। अलका अग्रवाल ने कहा कि इस समस्या के निदान तक हम संघर्ष करते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा ।इस मौके पर संजय यादव, संतोष अग्रवाल, रजनीश मिश्रा, रामविलास यादव, विक्की यादव, मोहन रावत तथा गुड्डू राम आदि उपस्थित रहे।




