Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सनबीम स्कूल महराजगंज का सीबीएसई हाईस्कूल व इंटर में रहा दबदबा

गाजीपुर। सीबीएसई हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। जिसमें 12वीं की टापर्स भूमि राय 94.8 प्रतिशत, संगिनी वर्मा 94 प्रतिशत, खुशी सिंह 93.6%,  अलिनी सिंह 93.4%, स्मृति तिवारी 93.2%, सृष्टि कुमारी 93.2% और शिवांश राजपूत 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले को गौरवान्वित किया। जिससे विद्यालय परिवार व छात्रों के परिवार अत्यन्त प्रसन्नचित दिखे। इस बार सनबीम स्कूल महाराजगंज का 99.7 प्रतिशत परिणाम रहा। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने बच्चों को माला पहनाया और मिठाई खिलाया।

उन्होनें कहा कि बच्चों द्वारा उनके मेहनत और लगन के चलते जिले में विद्यालय व माता. पिता का नाम ऊँचा हुआ है। उन्होनें ब्लाक इंचार्ज शिक्षकों एवं छात्रों का धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी ने बच्चों की कड़ी मेहनत के लिए उन्हे प्रोत्साहित किया और अध्यापकों को इस अच्छे परिणाम के लिए बधाई देते हुए धन्यवाद प्रकट किया ।

इसके साथ ही सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें 10वीं की टापर्स से गुन्चा राय 97%, आलेख सिंह 96.4%, आदित्य उपाध्याय 96.6%,  वैभवी राय 95.8%, प्रशान्त सिंह यादव 95.6%, राजषी प्रताप 94%, आर्या मिश्रा 93.4%, खदिजा फातिमा 93.4%, हर्शित यादव 92.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस बार सनबीम स्कूल महाराजगंज का सौ प्रतिशत रिजेल्ट  रहा । विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, डायरेक्टर नवीन सिंह, प्रवीन सिंह व स्मिता सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान किए ।

Popular Articles