Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल

नंदगंज (गाजीपुर)। पुलिस एवं स्वॉट टीम ने क्षेत्र में फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गये। दोनों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस,एक कारतूस मैगजीन के साथ तथा एक तमंचा व एक खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि नंदगंज क्षेत्र में एक नर्सिंग होम पर गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष ब्रृजेश गुप्ता तथा स्वॉट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नर्सिंग होम में गोली चलाने वाले बदमाश बरहपुर के पास घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आयी और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बरहपुर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सकरा गांव हाल पता ग्राम बरहपुर निवासी अमन यादव तथा करंडा के बेलसड़ी निवासी अमन यादव बताया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद करने के लिए उसके निशानदेही पर बरहपुर ले गये। बदमाशों ने मौका देखकर पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग किया। गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। दोनों घायल हो गये। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी भेजा गया । सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय ने बताया कि पकड़े गये दोनों बदमाशों पर थाने में कई मुकदमें दर्ज है।

Popular Articles