Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत

दुबिहां (गाजीपुर) करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ऊचाडीह गांव के सिवान में रविवार को टुटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट मे आने से एक किसान की मौत हो गयी।  इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बाँराचवर गाँधीनगर मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराये। पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। बताया जाता है कि उंचाडीह गांव के कुशवाहा बस्ती निवासी रमाशंकर कुशवाहा (39) पशुओं का चारा काटने खेत पर गया था । खेत में पहले से गिरा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया । जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी ।जब देर तक वह चारा लेकर नहीं आया तो परिजन खोजते खेत की तरफ गये तो वही मृत पडा था ।मौत की सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड जुट गयी । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की ग्रामीण बिजली विभाग के प्रति आक्रोशित थे। परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Popular Articles