तस्कर को दबोचा, गांजा सहित असलहा बरामद

 तस्कर को दबोचा, गांजा सहित असलहा बरामद

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के ताजपुर मोड़ के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से गांजा के साथ ही तमंचा-कारतूस बरामद किया। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
कोतवाल सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के मद्देनजर उपनिरीक्षक नंदलाल कुशवाहा हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान क्षेत्र के ताजपुर मोड़ के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ ही 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। उपनिरीक्षक ने बताया कि फंदे में आया तस्कर कोतवाली क्षेत्र के टिसौरा निवासी संजय राय राजभर है। इसके खिलाफ स्थानीय कोतवाली सहित वाराणसी में अपराधिक मामला दर्ज है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बालेंद्र शर्मा और कांस्टेबल क्रांति सिंह पटेल शामिल थे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page