जरूरतमंदों में कपड़ा का वितरण किया

 जरूरतमंदों में कपड़ा का वितरण किया

गाजीपुर। मानव सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य मानने वाली संस्था ऑल इंडिया पयामे इन्सानियत फोरम गाजीपुर यूनिट के साथियों द्वारा नेकी का कार्य जारी है। इसी क्रम में शनिवार को यूनिट द्वारा शहर के आदर्श गांव स्थित कांशीराम आवास कालोनी में दर्जनों परिवारों में गर्म और नार्मल कपड़ा वितरण किया गया।
यूनिट की तरफ से 70 से अधिक परिवारों में महिला-पुरूष और बच्चों में स्वेटर, शाल, रूमाल, सदरी, टोपी, मोजा, जैकेट, गर्म कोट, जींस-शर्ट, कुर्ता-पजामा, शलवार-क़मीज, सूट आदि का वितरण किया गया। बढ़े-बूढ़े और बच्चे कपड़ा पाकर खुश हुए। इस मौके पर नजमुस्साकिब अब्बासी नदवी ने कहा कि किसी की मदद से किसी मोहताज को खुश कर देना सवाब (पुण्य) काम है। किसी का दुःख-दर्द बांटना इंसानों का काम है। अतः आपसे गुज़ारिश है कि आप भी इंसानियत के इस काफिले में शामिल होकर मानवता की सेवा कीजिए और इस कारवां को आगे बढ़ाइए। इस अवसर पर आबिद हुसैन, अब्दुस्समद सिद्दीकी, अरमान अली, अम्मार अब्बासी, मुहम्मद समीर, अशरफ अली, जमाल सिद्दीकी, इमरान अहमद, इश्तियाक अहमद आदि मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page