जा रहा था रिश्तेदारी में, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार

 जा रहा था रिश्तेदारी में, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार

मरदह (गाजीपुर)। बिरनो थाना क्षेत्र के कहोतरी चट्टी के पास बीती देर शाम साइकिल सवार पर पेड़ की डाली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार भड़सर निवासी शिवबदन गोड़ (40) गुरुवार की देर शाम साइकिल से अपनी रिश्तेदारी में नोनहरा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कहोतरी चट्टी के पास सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ की सूखा डाल टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल अस्पताल लाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। मौके पर मौजूद पास-पड़ोस के लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे। शिवबदन की दो पुत्री एवं एक पुत्र है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने पेट भरने का संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page