गोली मारने वाले दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

 गोली मारने वाले दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

मरदह (गाजीपुर)। बीते दिनों मरदह थाना क्षेत्र के सक्कापुर गांव के पास युवक को गोली मारकर घायल करने के प्रकरण में शनिवार की दोपहर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। उनका चालान करने के बाद तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि बीते बुधवार की देर शाम क्षेत्र के सक्कापुर गांव के पास बदमाशों ने थाना के बक्सापुर गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी राजू वर्मा उर्फ सुनील (35) को लक्ष्य कर बदमाशों ने गोली चला दिया था। गोली उसके पेट में लगी थी। ट्रामा सेंटर में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली थी। बदमाशों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आज दोपहर थाना क्षेत्र के महाहार धाम पर स्थित गोधनी पुल के पास से पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर सक्कापुर गोविंदपुर गांव निवासी अरुण वर्मा और विजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। एसओ ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर यह वारदात हुई थी। तीसरे आरोपी आकाश वर्मा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ एसएसआई नंदलाल मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page