
गाजीपुर। बावनों दोनवार भूमिहार ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ राय ने बताया कि बावनो दोनवार भूमिहार ब्राह्मण महासभा का वार्षिकोत्सव एवं भगवान परशुराम जयंती 30अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 12बजे तक जेएमबीपी ढ़ढ़नी भान मल राय में मनाया जायेगा । उन्होने बताया कि सुबह सात बजे से आठ बजे तक चण्डी माता मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया है। उन्होने सभी लोगों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।




